अचारी पनीर/ Achari paneer
अचारी पनीर/ Achari paneer एक चटपटी पनीर की डिश है| इसका नाम Achari paneer इसलिये है क्यों कि इसमें सभी मसाले अचार वाले पड़ते हैं | इसलिये इसका टेस्ट भी अचार जैसा ही आता है |इसके ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिये इसमेंं दही ड़ाला जाता है| तो चलिये आज हम Maakirasoise.com की रसोई में बनाते है, Achari paneer –
Ingredients / अचारी पनीर बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
अचारी मसाले के लिये
- सौंफ, ½ टी स्पून
- सरसों, ½ टी स्पून
- जीरा, ½ टी स्पून
- कलौंजी, ¼ टी स्पून
- मेथी, ¼ टी स्पून
अन्य सामग्री
- पनीर,300 ग्राम
- प्याज, 4 मध्यम आकार के
- अदरख – लहसुन का पेस्ट, 1 टेबल स्पून
- सूखी लाल मिर्च, 2-3
- हींग, चुटकी भर
- हल्दी पाउडर, ¼ टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर, ½ टी स्पून
- धनिया पाउडर, ½ टी स्पून
- गरम मसला पाउडर, ¼ टी स्पून
- फेंटी हुई दही, ½ कप
- टमाटर, 2 बड़े
- हरी धनिया, 2-3 टेबल स्पूनबारीक कटी हुई
- नमक, ½ टेबल स्पून
- सरसों का तेल, 4 टेबल स्पून
विधि : How to make Achari paneer
तैयारियां
- अचारी मसाले की सामग्री को सूखा ही तवे पर भून लें और दरदरा पीस लें |
- 2 प्याज को स्लाईसेज में काट लें और गर्म तेल में तल कर ब्राउन अनियन तैयार कर लें |
- तैयार ब्राउन अनियन को थोड़े से पानी के साथ पीस कर पेस्ट तैयार कर लें |
- बाकी दोनों प्याज को बारीक काट लें |
- टमाटर को भी बारीक काट लें |
Achari paneer / अचारी पनीर बनाने की विधि:
- एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें |
- हींग तथा सूखी लाल मिर्च डालें |
- कुछ सेकेण्ड्स बाद अदरख – लहसुन का पेस्ट डाल दें |
- अदरख – लहसुन का पेस्ट 1 मिनट तक भुनने के बाद बारीक कटी हुई प्याज डालें |
- प्याज के गुलाबी होने तक भुनें |
- ब्राउन अनियन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें |
- सभी मसाले तब तक भुनें जब तक कि तेल ऊपर ना आ जाये|
- अब फेंटी हुई दही डाल दें और तब तक भुनें जब तक कि दही की सफेदी पूरी तरह से गायब ना हो जाये|
- दही डालते समय यह ज़रूर ध्यान रखें कि आंच धीमी हो अन्यथा दही फट जायेगी |
- दही मसालों के साथ मिलकर पूरी तरह भुन जाये तो बारीक कटे हुये टमटर भी डालकर भुनें जब तक कि टमाटर पूरी तरह से गल कर एकसार ना हो जायें |
- अब भूनकर दरदरा पीसा हुआ अचारी मसाला, गरम मसाला और पनीर डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें |
- नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालें और उबाल आने पर आंच धीमी करके ढ़क्कन लगा दें |
- पांच मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि मसाले पनीर में अच्छी तरह से समा जायें |
- बारीक कटी हुई हरी धनिया डालें और गैस बंद कर दें |
- चटाखेदार स्वादिष्ट अचारी पनीर/ Achari paneer तैयार है| गर्मागरम नान, पूरी, चपाती, जीरा राईस,मटर पुलाव आदि के साथ खायें और खिलायें |
Paneer /पनीर की अन्य रेसिपी जैसे – Matar Paneer , Shahi Paneer , Paneer Butter Masala , Palak Paneer , Paneer Paratha , Paneer Do Pyaza , Paneer Pasanda , Zafrani Paneer , Paneer kofta in Palak gravy , भी अवश्य देखें | -
अचारी पनीर/ Achari paneer को – Jeera Rice, Matar Pulao , Shahi Pulav , Nan आदि के साथ सर्व करें |
विभिन्न रेसिपी के लिये हमारे facebook page –Maakirasoise https://www.facebook.com/vandanaup76/ तथा google+ पर https://plus.google.com/115966935324836488826 अवश्य देखें |
Youtube पर बालूशाही रेसिपी का विड़िओ देखने के लिये यहा क्लिक करें–https://www.youtube.com/watch?v=7r6RJFnNAXg
साथ ही कमेंट व लाइक करेंं तथा हमारे Blog, YouTube Channel और Facebook page को subscribe करना ना भुलें |
Leave a Reply