Eggless Mawa cake – बर्थडे पार्टी हो, शादी की सालगिरह, नये साल का जश्न या फिर क्रिसमस पार्टी, केक के बिना अधूरा लगता है ना| और केक का मतलब है मक्खन या तेल से तैयार केक के बेस के ऊपर अपने मनपसंद फ्लेवर ( पाईनएप्पल, वनीला, चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, बटर स्कॉच आदि) की क्रीम के साथ आकर्षक डिजाईन | पर आज हम केक की जो रेसिपी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं उसमें मक्खन या तेल का उपयोग नहीं किया गया है बल्कि देसी घी का उपयोग किया गया है और ये केक खोये या मावे से तैयार किया गया है | है ना बिल्कुल अलग केक|
इस रेसिपी से तैयार केक बहुत ही टेस्टी होता है| इसमें कोई फ्रॉस्टिंग का प्रयोग नहीं किया गया है| इसे स्ल्लाईसेज़ में काट कर रख लीजिये और चाय या कॉफी के साथ खाईये| ये फ्रिज़ में 15 दिन तक भी खराब नहीं होगा|बच्चों को तो केक वैसे भी पसंद होता है ये केक भी ज़रूर पसंद आयेग|इसी तरह की एक और केक रेसिपी है ड्राई फ्रूट केक| इसे भी स्लाईसेज़ में काट कर रख लें | ये 10-15 दिन तक फ्रिज़ में खराब नहीं होगा| इसे भी आप ज़रूर ट्राइ करें |बेकिंग की अन्य रेसिपीज़ जैसे बिना अंडे का Maakirasoise.com, चॉकलेट केक, नानखटाई आदि रेसिपीज भी अवश्य पढ़ें तथा ट्राई करें |तो चलिये Maakirasoise.comMaakirasoise.com मेंं बनाते है Eggless Mawa cake –
सामग्री: Ingredients to make Eggless Mawa cake | बिना अण्डे का मावा केक| मावा और देसी घी का केक
सूखी सामग्री:
- मैदा, 1/2 कप
- बेकिंग पाउडर, 1/2 टी स्पून
अन्य सामग्री:
- देसी घी, 3 टेबल स्पून (जमा हुआ)
- पिसी हुई चीनी, 3/4 कप
- ताज़ी, गाढ़ी दही, 3 टेबल स्पून
- खोया या मावा, 125 ग्राम
विधि: How to make Eggless Mawa cake |बिना अंडे का मावा केक|मावा और देसी घी का केक
- केक टिन को ग्रीज़ कर लें |
- यदि ब्रेड बनाने वाली बेकिंग ट्रेय उपलब्ध हो तो ज्यादा अच्छा है|
- ओवन को भी 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें |
- जमे हुए देसी घी को पिघला लें |ठण्डा होने के लिये रख देंं |
- ये तैयारियां करने के बाद जब घी थोड़ा जमने लगेगा तब हम इसे बीट करेंगे |
- देसी घी में चीनी मिलायें और बीट करना शुरू करें |
- जब मिश्रण थोड़ा हल्का और क्रीमी लगने लगे तो दही डाल दें |
- इसमें लगभग 3-4 मिनट लगेंगे|
- इसे भी लगभग 2 मिनट के लिये बीट करें|
- अब खोया/ मावा डालकर फिर से 2 मिनट के लिये बीट करें |
- किसी बड़े बर्तन में मैदा में बेकिंग पाउडर मिलाकर छान लें | ताकि मैदा और बेकिंग पाउडर अच्छी तरह से मिक्स हो जाये|
- इसे थोड़ा – थोड़ा करके देसी घी और खोये के मिश्रण में डालते जायें और मिक्स करते जायें |
- सारा मिश्रण एक सार हो जाये तो इसे ग्रीज़ की हुई बेकिंग ट्रेय में पलट लें |
- 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट किये हुए अवन में 25-30 मिनट के लिये बेक करें |
- बेक होने के बाद चाकू की टिप डालकर देंखें यदि साफ निकल आती है तो केक अच्छी तरह से बेक हो चुका है|
- ठण्डा होने के लिये रखें |
- जब ठण्डा हो जाये तो बेकिंग ट्रे से निकाल कर स्लाईसेज़ में काट लें |
- स्वादिष्ट मावा केक तैयार है| चाय या कॉफी के साथ इंज्वाय कीजिये|
- ये मावा केक इतना स्वादिष्ट और हेल्दी होता है कि आप इसे बच्चों को दूध के साथ इसकी 1 या 2 स्लाइस दे सकते हैं |
- आप इसे 10-15 दिन तक फ्रिज़ में स्टोर कर सकते हैं |
- वैसे तो ये मावा केक बहुत ही टेस्टी होता है और इसे ऐसे ही खाया जा सकता है पर आप फ्रूट कस्टर्ड या वनीला आईसक्रीम के साथ और भी अच्छा लगता है|
विभिन्न रेसिपी के लिये हमारे –
FACEBOOK PAGE –MAAKIRASOISE –HTTPS://WWW.FACEBOOK.COM/VANDANAUP76/ तथा
GOOGLE+ पर HTTPS://PLUS.GOOGLE.COM/115966935324836488826 अवश्य देखें
YOUTUBE पर वीडियो देखने के लिये यहा क्लिक करें – HTTPS://WWW.YOUTUBE.COM/C/MAAKIRASOISECOM/
साथ ही कमेंट व लाइक करेंं तथा हमारे BLOG , YOUTUBE CHANNEL को SUBSCRIBE करना ना भुलें |
Leave a Reply