Sohan Halwa | सोहन हलवा अजमेर की बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय मिठाई है| इसका टेस्ट आम मिठाईयों से काफी हट कर होता है| इसका ये अलग सा टेस्ट, इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री के कारण आता है| और वो अलग सामग्री है अंगूरी आटा जिसे सम्नक भी कहते हैं | अंगूरी आटा/ समनक गेंंहू को अंकुरित करके सुखा करके तैयार किया जाता है, इसलिये Sohan Halwa | सोहन हलवा टेस्टी के साथ ही साथ बहुत ही पौष्टिक भी होता है |
इसे बनाने के लिये 8-10 घण्टे पहले से तैयारी करनी पड़ती है और हल्वा बनाते समय बहुत सावधानी रखनी पड़ती है| जिस समय हम सोहन हलवा बनाने के लिये कड़ाही आंंच पर चढ़ाते हैं तबसे लगातार हमें चलाते ही रहना है|वरना हमारी मिठाई बिगड़ सकती है | सोहन हलवा बनाते समय यदि नॉन स्टिक कड़ाही और चम्म्च का प्र्योग किया जाये तो बेहतर होगा| तो चलिये maakirasoise.com में आज हम बानाते हैं Sohan Halwa | सोहन हलवा –
आवश्यक सामग्री: Ingridients to make Sohan Halwa | सोहन हलवा –
- अंगूरी आटा /सम्नक, 50 ग्राम
- मैदा, 100 ग्राम
- पानी, 2 लीट र
- पिस्ता, 50 ग्रा ईनम
- बादाम, 50 ग्राम
- चीनी, 1 किग्रा.
- देसी घी, 500 ग्राम
- तेल, 500 ग्राम
- इलायची पाउडर, 1/4 टी स्पून
विधि: How to make Sohan Halwa | सोहन हलवा-
- एक बड़े बर्तन में मैदा, अंगूरी आटा, चीनी, 50 ग्राम घी और पानी डालकर घोलें |
- ढ़का कर रात भर या फिर 12 घण्टे के लिये इसे ऐसे ही रहने दें |
- अगले दिन इस घोल को फिर से मिक्स करके मलमल के कपड़े से छान लें |
- इस तरह से छने हुए मिश्रण को अब हमें पकने के लिये रखना है|
- इसके पहले हमें एक तैयारी और करनी है और वो ये है कि किसी ट्रे को जिसमें हमें हलवे को जमने के लिये रखना है उसे अच्छी तरह से ग्रीज कर लें |
- अगर आप कुकी कटर में जमाना चाहते हैं तो उसे भी ग्रीज कर लें |
- ट्रे में नीचे बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता सजा लें |
- अब किसी नॉन स्टिक कड़ाही में तेज़ आंच पर पकने के लिये रखें |
- तेल और देसी घी मिक्स कर लें |
- मिश्रण को पकाती जयें और तेल और घी उसमें डालते जायें |
- पकाते समय लगातर चम्मच चलाते रहना है| और इस तरह चम्मच चलाना है कि ये बर्तन की तली को लगे|
- वरना हलवा नीचे से जल सकता है|
- ऐसे ही तेज़ आंच पर लगातार चलाते हुए और बीच – बीच में देसी घे और तेल का मिश्रण डालते हुए तब तक भुनें जब तक कि गोल्डेन ब्राउन कलर नहीं आ जाता |
- जब अच्छा सा गोल्डेन ब्राउन कलर आ जाये और हलवा कड़ाही को छोड़ने लगे तो इसे ग्रीज की हुई ट्रे जिसमें हमने बादाम पिस्ता सेट किया था उसके ऊपर पलट लें |
- ऊपर किसी तेज़ धार चाकू की मदद से कट लगा लें ताकि जमने के बाद काटने में आसानी हो|
- 8-10 घण्टे में सोहन हलवा पूरी तरह सेट हो जायेगा|
- स्वादिष्ट Sohan Halwa | सोहन हलवा खुद भी खाइये और मेहमानों को भी खिलाईये|
हलवा की अन्य रेसिपी जैसे –
Gajar ka Halwa , Badam Halwa Recipe , karachi halwa , Sooji ka Halwa/ सूजी का हलवा , Moong Dal Halwa , Singhade ke ate ka halwa/ सिंघाणे के आटे का हलवा , Gajar ka Halwa , Muzafir | sewai ka zarda ,
विभिन्न रेसिपी के लिये हमारे –
FACEBOOK PAGE –MAAKIRASOISE –HTTPS://WWW.FACEBOOK.COM/VANDANAUP76/ तथा
GOOGLE+ पर HTTPS://PLUS.GOOGLE.COM/115966935324836488826 अवश्य देखें
YOUTUBE पर वीडियो देखने के लिये यहा क्लिक करें – HTTPS://WWW.YOUTUBE.COM/C/MAAKIRASOISECOM/
साथ ही कमेंट व लाइक करेंं तथा हमारे BLOG , YOUTUBE CHANNEL को SUBSCRIBE करना ना भुलें |
Leave a Reply